सपा से एक और एमएलसी ने बगावत कर दी है। एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। सरोजिनी को रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा ज्वाइन करवाई। सरोजिनी 31 जनवरी 2015 में सपा से एमएलसी चुनी गई थीं।
सरोजिनी का जन्म बुलंदशहर में हुआ था और वह पेशे से डॉक्टर भी हैं। सपा कार्यकाल के दौरान वह पार्टी में कई अहम पदों पर भी रह चुकी हैं। बता दें कि बीते दिनों बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने भी सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर की है।