फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा विधायक का यूटर्न, बोले ऐसी बातें सोच भी नहीं सकते... भाजपा के लिए आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप

Sun, 22 Dec 2024 05:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

सपा विधायक सुरेश यादव ने भाजपा पर दिये गए बयान पर कहा कि मैं ऐसी बात सोच भी नहीं सकता। विरोधियों ने साजिश के तहत मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर चला दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी को हिंदू आतंकवादी संगठन कहने के बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव ने यूटर्न ले लिया। मीडिया को जारी किए गए बयान में विधायक ने बयान से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी बातें सोच भी नहीं सकते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधियों ने साजिश के तहत वीडियो एडिट कर चलाया गया है। किसी ने वीडियो भेजा था, इसकी जांच करा ली जाए। हमने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा।

फिलहाल इस पूरे प्रकरण के बाद सियासत गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक के बयान की निंदा की जा रही है।

बता दें कि शनिवार को शहर के गन्ना संस्थान में आयोजित पार्टी के विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने भाजपा को हिंदू आतंकवादी संगठन बता दिया। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक हिन्दू आतंकवादी संगठन है। ये पूरी तरह से देश को बर्बाद करना चाहता है। हमारे महापुरुषों के बारे में इतनी गलत बातें करेंगे, समाजवादी चुप बैठने वाले नहीं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें