मुलायम ने
लोकसभा चुनाव को एक तरह से मंत्रियों की परफॉरमेंस से जोड़ दिया है। उन्होंने
कहा है कि चुनाव में जिन मंत्रियों के क्षेत्रों में पार्टी पीछे रहेगी,
उन्हें इसका जवाब देना होगा।
सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने संकेत दिया कि खराब फरफॉरमेंस
पर मंत्री पद भी जा सकता है। जो मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, वे भी अपनी
सीटों पर प्रदर्शन पर ध्यान रखें।
आपराधिक मामलों में तत्काल हो कार्रवाई
पूर्वांचल
के एक पदाधिकारी ने कहा कि फिरौती और धमकी के कुछ मामले सामने आए हैं। इस
पर सपा मुखिया ने बलराम सिंह यादव से पूछा, आपके इलाके की घटना है, क्या
कार्रवाई हुई? फिर खुद ही कहा, ऐसे मामलों में लीलापोती न हो। 24 घंटे में कार्रवाई होनी चाहिए।
पढ़ें: बसपा नेताओं की आपसी फूट में खुला लैकफेड घोटाला
आजमगढ़-बरेली में रैली नहीं, महारैली
आजमगढ़
में 29 अक्तूबर और बरेली में नौ नवंबर को प्रस्तावित रैलियों को
महारैलियां बनाने पर जोर दिया गया। इन इलाकों के नेताओं ने रैली की
तैयारियों की जानकारी दी।
नेताओं की शिकायत पर अधिकारियों की लगेगी क्लास
मुलायम सिंह ने 17 पिछड़ी जातियों की
अधिकार यात्रा और पिछड़ी जातियों की सामाजिक न्याय यात्रा को भी सफल बनाने
पर जोर दिया। कहा कि रैलियों और रथयात्राओं के लिए ब्लॉक स्तर तक वरिष्ठ
नेताओं को जिम्मेदारी दी जाए।
मुस्लिमों के लिए खूब किया काम
मुलायम ने मुस्लिमों की अनदेखी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक हितों के लिए पूरा काम कर रही है।
दसवीं
पास मुस्लिम लड़कियों को 30-30 हजार रुपये देने पर हमारी आलोचना भी हो रही
है। पावरलूमों को किसानों की तरह बिजली दी जा रही है। अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के लिए बजट में 3000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
लखनऊ से जुड़ी खबरों के लिए यहां आएं...