फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएंगे सपाई, वरिष्ठ नेता भी समर्पित कार्यकर्ताओं को करेंगे फॉलो

Mon, 23 Sep 2024 11:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा लगातार सक्रिय है। अब पार्टी की सक्रियता सोशल मीडिया पर भी नजर आएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अब अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे। इसके जरिये वे जहां समाजवादी सरकार में हुए कामों को जनता के सामने रखेंगे, वहीं भाजपा के वैचारिक हमलों का भी जवाब देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी समर्पित कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो (अनुसरण) करेंगे। इसके लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव से पहले सोशल मीडिया से भी आम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहें। पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज और एक्स समेत सभी प्लेटफॉर्म से जुड़े रहें। वहां जो पोस्ट डाली जा रही हैं, उन्हें साझा करें और पोस्ट के आधार पर जनता के बीच जाकर बात भी रखें।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक्स पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने एक्स के जरिये अपील की है कि सपा के सभी साथी उन्हें फॉलो करें। अपनी आईडी भी कमेंट बॉक्स में दें, ताकि वे भी कुछ साथियों को फॉलो कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें