फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः सपा नेता ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध पर झोंका फायर

Sat, 14 Mar 2020 02:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सीतापुर की सीमा से सटे एक मोहल्ला निवासिनी महिला के घर में घुसकर सपा नेता ने शराब के नशे में अभद्रता कर छेड़खानी की। पति के विरोध करने पर रिवॉल्वर से फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सपा नेता, उसके ड्राइवर समेत तीन लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली इलाके के कैप्टन मनोज पांडेय चौक निवासी संतोष प्रजापति समाजवादी पार्टी का नेता है।

रामकोट इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के अनुसार होली के दिन वह घर पर अकेेली थी। उसके पति बाहर गए थे, इस बीच शराब के नशे में संतोष, शहर के पांडेय चौराहा निवासी अमर गेहार, संतोष का ड्राइवर अनूप उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी

- फोटो : amar ujala
आरोप है कि इसकेे बाद सपा नेता और उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर छेड़खानी की। इसी दरम्यान महिला का पति घर पर आ गया। उसने घटना देख विरोध किया। आरोप है कि इस पर संतोष ने रिवॉल्वर से पति पर फायरिंग कर दी लेकिन वह बच गए।

इसके बाद हवाई फायरिंग करते और धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसओ रामकोट ओपी राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया  मामला सही लग रहा है। कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें