फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट कर दी तेजाब फेंकने की धमकी

Sat, 14 Mar 2020 01:34 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता में सौतेले पिता ने बेटी संग दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी को पीटा और तेजाब फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास, पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मूलरूप से राजाजीपुरम (लखनऊ) निवासी चाचा ने बताया कि वर्ष 2013 में उनके भाई का देहांत हो गया था। भाई की 14 साल की एक बेटी है। पिछले साल मैरिज ब्यूरो के जरिए भाभी की शादी नौबस्ता के यशोदा नगर निवासी बिजली विभाग में संविदा कर्मी युवक से कराई थी।

भतीजी उनके पास रहकर 9वीं क्लास की पढ़ाई कर रही है। वह मां से मिलने अक्सर कानपुर आती थी। आरोप है कि एक मार्च को वह अपनी मां के पास आई थीं। सौतेले पिता ने घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। देर शाम मां के घर लौटने पर उसने आपबीती बताई। इस पर मां ने लोकलाज का हवाला देकर पुलिस को घटना की जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी ने कंट्रोल रूम में कॉल कर पुलिस को भी घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि थाने में किशोरी से पूछताछ की गई। चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर किशोरी को शनिवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें