फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में गोली मारकर पैर तोड़ा जाता है... नेता प्रतिपक्ष ने पीलीभीत एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Mon, 23 Dec 2024 04:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पीलीभीत में खालिस्तान से जुड़े आरोपियों के एनकाउंटर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में फेक एनकाउंटर होते हैं।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर एनकाउंटर पर सवाल खड़ा कर दिया। पीलीभीत में खालिस्तानी एनकाउंटर पर माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के राज में एनकाउंटर तो सामान्य बात है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनकाउंटर दो प्रकार के होते है एक एनकाउंटर आमने-सामने होता है जिसमें पुलिस भी घायल होती है और जिसका एनकाउंटर होता है वो भी घायल होता है लेकिन इस सरकार में सिर्फ आरोपी का पैर गोली मारकर तोड़ दिया जाता है। यह काम न्यायालय को करना चाहिए चाहे फांसी दे चाहे उम्रकैद दे दे।

उन्होंने कहा कि यूपी में फेक एनकाउंटर बहुत होते हैं। हम इसकी वास्तविकता जानेंगे। इतना जरूर कहेंगे कि एनकाउंटर दवा नहीं है। हमारे अधिकारों में जीने का मौलिक अधिकार शामिल है। अगर हम अपराधी हैं तो हमे पकड़कर कोर्ट के हवाले किया जाए। कोर्ट चाहे फांसी की सजा दे या आजीवन कारावास की सजा। इसमें सरकार का अधिकार नहीं है। वह पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें