फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव का भाजपा पर हमला, झूठ के दम पर बनी सरकार की पोल खुल रही है

Sat, 26 Sep 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में सपा नेता अखिलेश कटियार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का लखनऊ से प्रयागराज जाते समय बछरावां कस्बे में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि यूपी की योगी सरकार जनविरोधी सरकार है, जनता इस सरकार से परेशान है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है जिसके चलते आम आदमी डरा हुआ है। भाजपा सरकार के किसान अध्यादेश बिल के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार इस बिल से किसानों को और खराब स्थिति में ले जाएगी जबकि धन्ना सेठ जमकर मुनाफा वसूली करेंगे।

उन्होंने कहा कि झूठ के दम पर बनी सरकार की पोल खुलती नजर आ रही है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। जनता महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे में आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ लगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में उमाशंकर चौधरी, प्रमोद चौधरी, अभिषेक वर्मा, रामजी, गोलू रायनी, अजीत शेखर, अभय सिंह, शिवम पटेल, हेमंत कुशवाहा उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें