बहराइच जिले में सपा नेता जिला पंचायत सदस्य ने खुद को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य संजय बाल्मीकि उर्फ शेबू ने बुधवार रात खुद को गोली मारी। वह चार बार सपा से विधायक रह चुके शब्बीर बाल्मीकि के सबसे बड़े पुत्र थे और दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे।