फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल घोटाले में दो निलंबित, एसडीओ-एक्सईएन हटे

Thu, 15 Nov 2018 03:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के विद्युत वितरण खंड गोला में बिजली  बिलों की रकम में हेराफेरी करके बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने इस घोटाले की रेंडम जांच रिपोर्ट पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), उपखंड अधिकारी (एसडीओ), लेखाकार एवं लिपिक पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


इनमें लिपिक, लेखाकार को निलंबित एवं एक्सईएन, एसडीओ को सर्किल से हटा दिया गया है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है।

मध्यांचल निगम की प्रवक्ता शालिनी यादव के मुताबिक प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड गोला के उपभोक्ताओं के बिल की रकम में हेराफेरी करके राजस्व की चपत लगाने की गोपनीय शिकायत पर फौरी जांच कराई गई। 
विज्ञापन


इस जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसमें लिपिक रामपाल, लेखाकार श्रीपाल ने कटे बिजली कनेक्शन के बिल की रकम को मनमाने तरीके से कम कर दिया गया। जिसके कारण रामपाल एवं श्रीपाल को निलंबित करके जोन में संबद्ध किया गया है। 

जबकि अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर एवं एसडीओ धर्मेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से हटाकर दूसरे सर्किल में अटैच किया। वहीं जब तक उच्च स्तरीय कमेटी प्रकरण की जांच करेगी, तब उमेश चंद्र सोनकर एवं धर्मेंद्र यादव की संवेदनशील पदों पर तैनाती नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें