फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के समायोजन का वादा पूरा करेगी सपा सरकार

Tue, 15 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने शिक्षा मित्रों के साथ हमदर्दी जताई है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता व राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि हाईकोर्ट के निर्णय के फलस्वरूप शिक्षा मित्रों में आक्रोश और निराशा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं इस मामले को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर सर्वोच्च न्यायालय में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। शिक्षा मित्रों को न्याय दिलाने में सपा और सरकार पीछे नहीं रहेगी।

चौधरी ने कहा, सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में शिक्षा मित्रों को नियमित करते हुए समायोजित करने का वादा किया था। इसे पूरा किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षा मित्रों से अपील की कि वे निराशा, हताशा और कुंठा में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएं, जिससे उनके परिवार और समाज को आघात पहुंचता हो।

सरकार उनकी रोजी-रोटी की चिंता करेगी। ऐसी समुचित व्यवस्था की जाएगी जिससे उनके जीवनयापन में कठिनाई न हो। शिक्षा मित्रों के साथ कहीं, किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें