फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने घोषित किए तीन नए प्रत्याशी

Tue, 07 Jan 2014 08:41 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने सामान्य घोषित की गई राबर्ट्सगंज सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में माफिया बृजेश सिंह को हराने वाले विधायक मनोज कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


इसके अलावा वाराणसी और श्रावस्ती के प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। वाराणसी में राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया तो श्रावस्ती में विधायक अब्दुल मसूद खां को उम्मीदवार बनाया गया है।

सपा अब तक 33 प्रत्याशी बदल चुकी है। नए परिसीमन में लोकसभा की राबर्ट्सगंज सीट सामान्य और मिर्जापुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है।

राबर्ट्सगंज से मौजूदा सांसद पकौड़ी लाल कोल को पहले ही मिर्जापुर का प्रत्याशी बनाया जा चुका है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सोमवार को राबर्ट्सगंज संसदीय सीट से मनोज कुमार सिंह को उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन


मनोज ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में चंदौली जिले की सैयद राजा सीट से माफिया बृजेश सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हराया था।

वह चुनाव के दौरान सपा के टिकट के दावेदार थे लेकिन सपा ने सांसद राधेमोहन के भाई को उम्मीदवार बना दिया था।

चुनाव जीतने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता रामकरन यादव (दादा) ने मनोज कुमार सिंह को पार्टी में शामिल करा दिया था।

विवादों में आए पटेल का पत्ता कटा
सपा ने वाराणसी लोकसभा सीट पर सुरेंद्र सिंह पटेल का टिकट भी काट दिया है।सेवापुरी के विधायक पटेल को एक साल पहले प्रत्याशी घोषित किया गया था।

पिछले दिनों कंबल वितरण समारोह के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोपों के बाद वह विवादों में आ गए थे। उनकी जगह मिर्जापुर के विधायक और बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया को उम्मीदवार घोषित किया है।

यासर शाह का भी टिकट कटा
श्रावस्ती सीट पर बहराइच की मटेरा सीट के विधायक यासर शाह को उम्मीदवार बनाया गया था। गंभीर रूप से बीमार चल रहे कैबिनेट मंत्री वकार अहमद शाह के बेटे यासर का टिकट काटकर बलरामपुर की तुलसीपुर सीट से विधायक अब्दुल मसूद खां को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें