सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले सीतापुर के बिसवां से विधायक रामपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे रामपाल के बेटे जितेंद्र यादव को पार्टी ने पहले ही निकाल दिया था।
सीतापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने पीसीएफ के पूर्व उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।