फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर, देखें

Thu, 07 Jan 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निकाली गई रिक्तियों में कोई भी पद उर्दू भाषा के शिक्षकों के लिए आरक्षित नहीं किए जाएगा। शासन ने फैसला किया है कि ये सभी पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी उर्दू शिक्षकों के लिए पद आरक्षित करने की मांग की जा रही थी, जिसे शासन ने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है।

पिछले साल जुलाई में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नए स्वीकृत 9974 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 19948 पद और 969 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 2907 पद स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन


सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों के लिए स्वीकृत 19948 पदों में से 3500 पद उर्दू भाषा के शिक्षकों के लिए आरक्षित कर दिए।
विज्ञापन

25 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

इनके लिए नियुक्ति प्रक्रिया 25 फरवरी तक पूरी करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा था कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत नए स्वीकृत प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी उर्दू भाषा के शिक्षकों के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, शासन का ऐसा कोई इरादा नहीं है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए स्वीकृत सभी 2907 पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा।

इस बाबत संपर्क किए जाने पर निदेशक बेसिक शिक्षा डीबी शर्मा ने भी स्वीकार किया कि इन उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए मिले पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसलिए उर्दू भाषा शिक्षकों के लिए पद परिवर्तन की कोई योजना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें