फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती के जरिए सपा का डैमेज कंट्रोल

Mon, 02 Dec 2013 10:58 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने मुजफ्फरनगर दंगे के बाद डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा देकर लालबत्ती सौंपी है।

इनमें पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखने वाले दो मुस्लिम और एक जाट नेता शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर-शामली में पहली बार जाट और मुसलमानों का भाईचारा टूटा। इसकी आंच बागपत और मेरठ तक पहुंची।

सपा लंबे समय से इस कोशिश में है कि वेस्ट यूपी में कैसे दंगे का दाग धोया जाए। इसके लिए राहत पैकेज का ऐलान भी किया गया।

पढ़ें-रॉ फुटेज से साफ होगा मुजफ्फरनगर दंगों का सच

अब राजनीतिक नुमाइंदगी के तौर पर जाट-मुस्लिम संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

प्रदेश सरकार ने जिन चार नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है, उनमें दो मुस्लिम रफीक अंसारी व मो. अब्बास मेरठ और जाट बिरादरी से जुड़े कुलदीप उज्जवल बागपत जिले से हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि ये नियुक्तियां पश्चिमी यूपी में राजनीतिक संतुलन साधने के नजरिये से की गई हैं।

दंगे को लेकर विवादों के घेरे में आए नेताओं के बजाय सपा ने पुराने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा युवजन सभा केराष्ट्रीय सचिव रहे कुलदीप उज्जवल को रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


यह पद पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामआसरे कुशवाहा के पास था। विवादित बयानों के चलते पिछले दिनों उन्हें पद से हटा दिया गया था।

उज्जवल को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। रफीक अंसारी को पर्यटन निगम में सलाहकार बनाया गया है। उन्हें भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

रफीक अंसारी सपा के पुराने नेता हैं। वह मेरठ शहर सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे।

रफीक मेरठ नगर निगम के पिछले चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। वह तीन बार नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं।

नगर निगम के तीन बार पार्षद रहे मो. अब्बास सपा के प्रदेश सचिव भी हैं। उन्हें श्रम विभाग में सलाहकार बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। अब्बास भी सपा के पुराने नेता हैं।
विज्ञापन


सुभाष चंद यादव को भी लालबत्ती
करहल, मैनपुरी के वरिष्ठ सपा नेता सुभाष चंद यादव को भी लालबत्ती दी गई है। उन्हें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का सलाहकार बनाकर राज्यमंत्री के ओहदे से नवाजा गया है। वह विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें