फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व संघ सुधरने को तैयार नहीं: सपा

Sat, 03 Jan 2015 01:22 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा के लोग नए साल में भी सुधरने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


बीते साल इन लोगों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की हरसंभव कोशिश की और वे अब भी यही काम कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा वर्ष 2014 में भाजपा और संघ ने कभी लव जेहाद, कभी धर्मांतरण या घर वापसी और गंगा व गीता के बहाने माहौल बिगाड़ने के असफल प्रयास किए।

अब नए वर्ष की शुरूआत के साथ आरएसएस के इशारे पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी आदि ने फिल्म पीके को लेकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


धार्मिक विवाद पैदा कर सांप्रदायिक उन्माद बढ़ाना ही उनका एकमात्र इरादा है।

कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म पीके को टैक्स फ्री करके समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। फिल्म लोगों को ढाेंगी लोगों से बचने की सलाह देती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें