फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के मुंह पर तमाचा है बदायूं की घटना

Sat, 03 Jan 2015 01:19 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था न संभाल पाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने यहां शुक्रवार को कहा कि बदायूं के एक थाने के भीतर सिपाहियों द्वारा दुराचार की घटना इसका प्रमाण है।
विज्ञापन


यह घटना सरकार के मुंह पर तमाचा है। जाति व बिरादरी के आधार पर तैनाती की संस्कृति ने पूरी सरकारी मशीनरी का दुस्साहस सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

पाठक ने कहा कि राज्य में महिला सशस्तीकरण और महिला हेल्पलाइन के दावों के बीच हाल ये है कि राज्य में महिला उत्पीड़न की शिकायतों में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तो राज्य महिला आयोग में शिकायतों की निस्तारण दर घटकर 33 प्रतिशत ही रह गई है।

उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि प्रदेश में जब से सपा सरकार आई है, शासन-प्रशासन का बुरा हाल है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं की घटना में महज सिपाहियों पर ही नहीं डीएम व एसएसपी पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, भविष्य में एक नजीर साबित हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें