फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलहा विधानसभा उपचुनाव: बुटीक चलाती हैं भाजपा प्रत्याशी व 69 लाख की मालकिन हैं सपा उम्मीदवार

Mon, 30 Sep 2019 10:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करतीं भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलहा विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा, सपा और कांग्रेस समेत अब चुनाव मैदान में कुल 12 प्रत्याशी हो गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर परास्नातक शिक्षित होने के बाद बुटीक चलाती हैं तो वहीं सपा और कांग्रेस प्रत्याशी गृहणी हैं और क्रमश: 69 लाख और 15 लाख की संपत्ति की मालकिन हैं।

बलहा उपचुनाव के लिए अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी से सरोज सोनकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मनु देवी, समाजवादी पार्टी से किरन भारती, जन अधिकार पार्टी से राम दयाल, बहुजन मुक्त पार्टी से धनपत प्रसाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से लक्ष्मी रानी, स्वतंत्र पार्टी से किरन देवी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से कोयली, जयहिंद समाज पार्टी से बैजनाथ, निर्दलीय प्रत्याशी देवी प्रसाद व लाल चंद्र की ओर नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व बसपा के रमेश चंद्र गौतम नामांकन दाखिल कर चुके हैं। चुनाव आयोग को दिए गए ब्यौरे में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। नानपारा के मंझौवा भुलौरा निवासी सरोज सोनकर लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं और अजीविका के लिए बुटीक चलाती हैं। उनके पास 1.71 एकड़ खेत समेत करीब 85 लाख की संपत्ति है, जबकि सोने के जेवरात की भी वह शौकीन हैं। लगभग 600 ग्राम सोने के जेवरात उनके पास हैं। उनके पति के पास एक स्कार्पियो और एसेंट गाड़ी है।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के पास 69 लाख रुपये की सम्पत्ति

इसी तरह आजमगढ़ के जहनियापुर निवासी सपा प्रत्याशी किरन भारती गृहणी हैं। वह स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं। उनके पास सोने के 250 ग्राम और चांदी के 500 ग्राम जेवरात समेत करीब 69 लाख रुपये की संपत्ति है।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मनु देवी के पास खैराहसन रतनापुर गांव में एक एकड़ से अधिक की कृषि योग्य भूमि है। जबकि 100 ग्राम सोने के जेवरात समेत वह करीब 15 लाख की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पति अब्दुल कुद्दूस ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें