सपा प्रत्याशी गौरव रावत के साथ नामांकन कराने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, फरीद महफूज किदवई, राजीव कुमार सिंह, विधायक सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफीज आयाज अहमद व कई नेता जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
इसके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी से रामनाथ, पीस पार्टी से कैलाश नाथ, समदर्शी समाज पार्टी से सुरेश कुमार तथा निर्दलीय रमेश कुमार व गुरूदीन ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस के तनुज पुनिया और बसपा के अखिलेश आंबेडकर और नागरिक एकता पार्टी के हरिनंदन सिंह पहले ही नामांकन कर चुके थे।
इस बीच सोमवार को तनुज पुनिया ने नामांकन का एक सेट और दाखिल किया। इस तरह दस लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर प्रतिपाल सिंह के साथ सामान्य प्रेक्षक डॉ. रामास्वामी एन. भी मौजूद रहे।