फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- वक्फ संशोधन बिल के जरिये अपनी नाकामी छिपा रही केंद्र सरकार

Tue, 22 Apr 2025 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वक्फ बिल के माध्यम से जनता का ध्यान भटका रही है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार की नीति जनता का ध्यान भटकाने की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब केंद्र सरकार संसद में वक्फ संशोधन बिल लाई थी तब भी हमने इसका विरोध किया था और अब भी विरोध कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस बिल के जरिये अपनी नाकामियां छिपा रही है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सोने का भाव एक लाख रुपये पार कर गया है। अब लोगों के लिए विवाह करना बेहद मुश्किल हो गया है। विवाह में गहने तो दिये ही जाते हैं। ऐसे में सरकार तरह-तरह के मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के थानों में जाति के आधार पर तैनाती करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों (पीडीए) की उपेक्षा कर रही है।



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दिल्ली और लखनऊ के स्कूलों की फीस लगातार बढ़ाई जा रही है। शिक्षा का जिस तरह से निजीकरण हो रहा है उतना पहले कभी नहीं हुआ है। लोग अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है और सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें