फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंबेडकर प्रतिमाओं के अनादर व दलितों पर अत्याचार को लेकर भड़कीं मायावती, बोलीं- माफ नहीं करेगा दलित समाज

Tue, 22 Apr 2025 02:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं के अनादर और दलितों पर अत्याचार को अतिनिंदनीय बताया है और कहा कि ऐसे लोगों को दलित समाज कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश-प्रदेश में कई जगहों पर आंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के अनादर और उनके जुलूस पर हुए हमलों को अतिनिंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि दलित समाज ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा कि संविधान निर्माता भारतरत्न परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर इस बार देश के कई राज्यों में इनकी प्रतिमा का अनादर व उस मौके पर कार्यक्रम और जुलूस पर सामंती तत्वों के हमलों में अनेक लोगों के हताहत होने की घटनाएं अति-शर्मनाक व यह सरकारों के दोहरे चरित्र का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें - यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिर धड़ से किया अलग... अमेठी में युवक की बेरहमी से हत्या, एक साल पहले ही हुई थी शादी; गांव में तनाव


ऐसे दुखद मामलों में खासकर मध्य प्रदेश के मुरैना में अम्बेडकर जुलूस पर हुए हमले में दलित की हुई हत्या व अनेकों के घायल होने की घटना अति-निन्दनीय है जिसमें दोषियों के विरुद्ध अभी तक भी सख्त कार्रवाई नहीं किये जाने से राज्य सरकार इसमें स्पष्ट संलिप्तता को लेकर कठघरे में है।
विज्ञापन


अतः केन्द्र व सभी राज्य सरकारें दलितों पर ऐसे हो रहे अन्याय-अत्याचार व इनके महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के अनादर-अपमान की घटनाओं को गंभीरता से लेकर जरूर सख्त कार्रवाई करके इसे रोकें, वरना इन वर्गों के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे अर्थात सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें। साथ ही, ऐसी जातिवादी घटनाओं से स्पष्ट है कि केन्द्र व राज्य सरकारें बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती आदि पर जो कार्यक्रम आयोजित करती है वे सब दलितों के वोट के स्वार्थ की खातिर पूर्णतः छलावा है। दलित समाज ऐसे दोहरे चाल, चरित्र व चेहरे वाली पार्टियों से जरूर सावधान रहें।

बता दें कि इस बार आंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी राजनीतिक दलों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया था। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग जगहों से डॉ. आबेडकर की प्रतिमाओं का अनादर करने की खबरें भी आईं थी। वहीं, इस दौरान निकाले गए जुलूस पर हमले होने की खबरें आई थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें