फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने घोषित किए प्रत्याशी: माफिया अतीक व आजम के बेटे को टिकट

Sun, 11 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल स‌िंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को 23 विधानसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें पहले घोषित सात प्रत्याशियों को बदला गया है, जबकि 16 अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


कानपुर कैंट से माफिया डॉन अतीक अहमद को टिकट दिया गया है तो मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) विधानसभा क्षेत्र में आगरा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और मौजूदा विधायक सिबगततुल्ला अंसारी सपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम, बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसनुद्दीन सिद्दीकी और अखिलेश सरकार के बर्खास्त मंत्री राजकिशोर के भाई बृज किशोर सिंह पर भी दांव लगाया है।
विज्ञापन

यहां से चुनाव लड़ेगा बाहुबली अतीक

अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
कानपुर कैंट से पूर्व घोषित हाजी परवेज का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर बाहुबली डॉन अतीक अहमद सपा के उम्मीदवार होंगे।

रुदौली में पूर्व घोषित प्रत्याशी अनूप पांडेय के स्थान पर बर्खास्त मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृज किशोर सिंह उर्फ डिंपल सिंह को मौका दिया गया है। अनूप पांडेय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खेमे के माने जाते हैं।

बांदा में कमल सिंह मौर्या के स्थान पर बसपा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसनुद्दीन सिद्दीकी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। मंझनपुर सुरक्षित सीट पर पूर्व घोषित हेमन्त टुन्नू का टिकट काट दिया गया है और उनके स्थान पर शिवमोहन धोबी को उतारा गया है।

रुद्रपुर (देवरिया) से प्रदीप यादव के स्थान पर अनुगृह नारायण सिंह ‘खोखा सिंह’ को टिकट दिया गया है। चरथावल (मुजफ्फरनगर) में मुकेश कुमार के स्थान पर अब्दुल्लाह राणा और तिलहर से अनवर अली के स्थान पर अब्दुल कादिर खान को टिकट दिया गया है।

इन सीटों पर ये होंगे प्रत्याशी

स्वार (रामपुर) से कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम सपा के प्रत्याशी होंगे, वहीं मुजफ्फरनगर सीट पर पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के बेटे गौरव स्वरूप पर दांव चला है। गौरव ने चितरंजन स्वरूप के निधन के बाद इसी सीट से उप चुनाव लड़ा था, मगर हार गए थे।

बुढ़ाना से पिछले महीने ही बसपा से सपा में शामिल हुए कंवर हसन को टिकट दिया गया है। वे कैराना से सपा के मौजूदा विधायक नाहिद हसन के चाचा और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन के भाई हैं। यहां बता दें कि पिछले चुनाव में सपा के टिकट पर जीते विधायक नवाजिश आलम ने पार्टी छोड़ दी है और वे बसपा में शामिल हो गए।

संडीला से पार्टी ने बसपा सरकार में मंत्री रहे अब्दुल मन्नान को टिकट दिया है। वे हाल ही में बसपा से सपा में शामिल हुए थे।

इसके अलावा चमरौआ से नसीर अहमद, बिलासपुर से बीना भारद्वाज, बड़ौत से विजय कुमार चौधरी, दादरी से रवींद्र भाटी एडवोकेट, शिकारपुर से राकेश शर्मा, अमॉपुर से वीरेंद्र सोलंकी, मीरगंज से सराफतयार खां, बरेली शहर से राजेश अग्रवाल, खागा (सुरक्षित) से ओमप्रकाश गिहार, 264-बारा से अजय भारतीय और 342-बरहज से गेना लाल यादव को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

जिस माफिया को सीएम ने धकियाया, शिवपाल ने उसे दिया टिकट

शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद में बसपा विधायक राजू पाल की सरेराह हत्या के आरोपी डॉन अतीक अहमद को सीएम अखिलेश ने 28 मई को कौशांबी में आयोजित एक कार्यक्रम में धकिया कर खुद से दूर किया था।

अपनी छवि को लेकर सतर्क अखिलेश दागियों से अक्सर दूरियां रखते हैं। लेकिन, प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल ने अतीक को टिकट दे दिया। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने उस जावेद आब्दी को सिंचाई विभाग में सलाहकार बनाया था, जिसे शिवपाल ने मंच से धकियाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें