फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, राज्यसभा के लिए किस-किस ने किया नामांकन?

Tue, 04 Nov 2014 01:17 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी और जरूरतमंद को टिकट देने की पेशकश करके चर्चा में आईं नगर विकास मंत्री आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा और सपा महासचिव रामगोपाल यादव समेत सपा के सभी छह उम्मीदवारों ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिए।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशियों को पर्चा भरवाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पीडब्लूडी एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव सहित अधिकतर मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो गया। सपा ने चार दिन पहले ही छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था। इनमें डॉ. तजीन फातिमा ने टिकट की घोषणा के घंटे भर बाद ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का शुक्रिया अदा करते हुए उनसे गुजारिश की थी कि वे किसी दूसरे जरूरतमंद को राज्यसभा भिजवा दें।
विज्ञापन


उनके इस बयान से यह माना गया था कि उन्होंने टिकट लौटा दिया है। दो दिन के असमंजस के बाद रविवार को साफ हो गया था कि तजीन फातिमा नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए उन्होंने अन्य प्रत्याशियों के साथ ही सोमवार को पर्चा दाखिल किया। सभी प्रत्याशी, मंत्री और विधायक सपा मुख्यालय में एकत्र हुए और वहां से नामांकन के लिए 11 बजे चले।
विज्ञापन

राज्यसभा में सपा तीसरे नंबर की पार्टी

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मिनिस्टर मंत्रिपरिषद की बैठक से सीधे विधानसभा में राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में पहुंचे। नामांकन की प्रक्रिया शुभ मुहूर्त के अनुसार सुबह 11.40 बजे शुरू हुई।

सबसे पहले राम गोपाल यादव ने पर्चा और फिर तजीन फातिमा ने नामांकन किया। इनके बाद क्रमश: चंद्रपाल सिंह यादव, नीरज शेखर, रवि प्रकाश वर्मा व आखिर में जावेद अली खां ने पर्चा दाखिल किया। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने सभी के नामांकन प्राप्त किए।

नामांकन करने के बाद प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि राज्यसभा में अब सपा तीसरे नंबर की पार्टी हो जाएगी। यूपी से छह सीटें जीतने के बाद राज्यसभा में सपा के सदस्यों की संख्या 15 हो जाएगी।

राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस व दूसरे नंबर पर भाजपा है। उन्होंने कहा कि पहले भी उनकी आवाज कोई दबा नहीं सकता था लेकिन छह और सदस्यों के आ जाने से सपा अब और मजबूत हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें