फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों से आहत सपा ने चुन-चुन कर विपक्षियों पर बोला हमला

Sat, 05 Sep 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता व राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को बसपा, भाजपा और रालोद पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास विकास का रोडमैप नहीं है। वे सिर्फ अनर्गल बयानबाजी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

चौधरी ने कहा, बसपा का एक ही राग है जंगलराज। उसे अंदेशा है कि आगामी पंचायत चुनावों में उसका खाता भी नहीं खुलेगा। वहीं, भाजपा को हर तरफ घोटाला ही दिखता है।
विज्ञापन


शायद वह केंद्र के भूमि बिल, व्यापमं और ललित मोदी के घोटालों से आक्रांत हो गई है।

सपा प्रवक्ता ने चौधरी अजित सिंह का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें किसानों के नाम पर दिखावटी राजनीति करने का शौक है। वे केंद्र में वर्षों मंत्री रहे लेकिन कभी किसानों की तरफ  झांका तक नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें