लोकसभा चुनाव की रंगत धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। जीत के समीकरण बनाए जा रहे हैं। जातीय समीकरण भी साधे जा रहे हैं। चुनावी रण में भाजपा ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है, लेकिन अभी सपा व बसपा का इंतजार है।
विज्ञापन
दोनों दलों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। राजनीति के जानकार बता रहे हैं कि चुनावी समर में बसपा की ओर से सपा प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार हो रहा है। बगैर सपा प्रत्याशी के मैदान में उतरे बसपा पत्ते नहीं खोलेगी।
बसपा ने यहां मौजूदा सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद पार्टी में कई कद्दावर टिकट के लिए कतारबद्ध हैं।
इतना ही नहीं, पार्टी की ओर से श्रावस्ती लोकसभा सीट से किसे मैदान में उतारना है, इसका चयन भी हो चुका है लेकिन इसकी घोषणा सपा के बाद ही की जाएगी।