फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की वैट नीति से हमेशा ही परेशान रहेगी जनता: कांग्रेस

Fri, 24 Jul 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने मोदी सरकार व प्रदेश की सपा सरकार को महंगाई बढ़ाने वाली बताया है। उसने कहा कि वैट का जो तरीका प्रदेश सरकार ने अपनाया है उससे पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


इस नाते सभी वस्तुओं के दाम बढ़ना स्वाभाविक है। कांग्रेस जल्द ही दोनों सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। यादव सिंह जैसे कांड से प्रदेश की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

मोदी सरकार आम जनता के प्रति उदासीन है। प्रदेश सरकार ने वैट की नीति ऐसी बना दी है कि उपभोक्ता महंगाई की मार से हमेशा परेशान रहेगा।

उन्होंनें वैट की वर्तमान नीति को वापस लेने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें