फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के बेटों ने बीए के छात्र को बेरहमी से पीटा, सिर पर लगी गहरी चोट

Wed, 31 Jul 2019 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मंडी परिषद निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अतुल सिंह ने सीबीसीआईडी कॉलोनी में रहने वाले पांच युवकों समेत कई अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अतुल अपने काम से पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ जा रहा था तभी 20-25 बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। अतुल को घेरकर लाठी-डंडे व सरिया से पीटा गया।

उसका बायां हाथ दो जगह से फ्रैक्चर हो गया जबकि सिर पर गहरी चोट आई है। शोरगुल सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। अतुल ने सीबीसीआईडी कॉलोनी निवासी सूरज भदौरिया, दिव्यांश शुक्ला, अंकित यादव, सूरज यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के बेटे बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें