फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत के मामले में जेल गए होटल के मालिक के बेटों ने पीड़ित के घर पर किया पथराव, दी ये धमकी

Mon, 06 Jan 2020 03:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन


लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित होटल ग्रैंड ओरियन की तीसरी मंजिल के छज्जे से गिरकर बच्चे की मौत 21 दिसंबर 2018 को हुई थी। इस मामले में होटल मालिक जेल चले गए। इससे नाराज उनके बेटों ने शनिवार देर रात को पीड़ित के घर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


एसयूवी सवार हमलावरों ने घर के बाहर हंगामा किया। घर के अंदर पत्थर फेंके। साथ ही पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने होटल मालिक के बेटे विकास, विशाल व अन्य साथियों के खिलाफ रविवार दोपहर को तहरीर दी।

सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।गोमतीनगर के विकासखंड-5 निवासी अंकुर मिश्रा बैंक ऑफ  बड़ौदा के जोनल ऑफिस में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे आदित्य व छह वर्षीय बेटी अवनि थे।
विज्ञापन


21 दिसंबर 2018 को अंकुर की चचेरी बहन हर्षिता की बेटी का पहला बर्थ-डे था। वह परिवार के साथ चिनहट में शहीद पथ के पास स्थित होटल ग्रैंड ओरियन में आयोजित बर्थ-डे पार्टी में गए थे। वहां होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर आदित्य की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पूरी वारदात घर में लगे कैमरे में कैद

इस मामले में अंकुर मिश्रा ने होटल मालिक विशालखंड निवासी शीत कुमार पर मुकदमा दर्ज करवाया था। शनिवार को शीत कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

अंकुर का आरोप है कि शीत कुमार के जेल जाने से नाराज उसके बेटों विकास और विशाल ने शनिवार रात विकासखंड-5 स्थित उनके घर पर धावा बोला। सफेद रंग की एसयूवी से आए आरोपियों ने घर के बाहर हंगामा कर पथराव किया। उन लोगों ने चिल्लाकर धमकाया कि बेटा तो मर गया। अब बेटी को भी मार देंगे। पूरी वारदात उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें