फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नौटंकी' ने सोनिया की नींद उड़ाई, पुलिस ने बंद कराई

Sat, 13 Feb 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राही, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने रायबरेली के दौरे पर गईं सोनिया गांधी की नींद में गुरुवार रात उस वक्त खलल पड़ गया जब पड़ोस के गांव में नौटंकी का धूमधड़ाका होने लगा।
विज्ञापन


वैसे तो नौटंकी काफी देर से हो रही थी, लेकिन जब नींद नहीं आई तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी। फिर क्या था पुलिस मौके पर पहुंची और नौटंकी को बंद करा दिया।

इससे सोनिया गांधी तो चैन की नींद सो सकीं, लेकिन दूरदराज से मनोरंजन के लिए आए लोगों के हाथ मायूसी लगी।

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गांवों के भ्रमण के बाद सोनिया गांधी ने गुरुवार की रात भुएमऊ गेस्ट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। भुएमऊ गांव निवासी रामप्यारे किसानी करता है। उसकी मां दुलारा का सौ साल की उम्र पार करने के बाद निधन हो गया था। मां की तेरहवीं में उसने नौटंकी का आयोजन किया था।
विज्ञापन


इधर, सोनिया गांधी संगठन के पदाधिकारियों से मिलने के बाद जब गेस्ट हाउस सोने के लिए पहुंचीं तो नौटंकी में लगाए गए लाउडस्पीकर की आवाज से उनकी नींद में खलल पड़ने लगा। सोनिया ने इसकी शिकायत एसपीजी को बताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कहा- मजा किरकिरा हो गया

एसपीजी के कहने पर भदोखर पुलिस करीब 11 बजे गांव पहुंची और नौटंकी को बंद करा दिया। इससे परिवारीजनों और ग्रामीणों में नाराजगी जरूर रही, लेकिन नौटंकी बंद कराना उचित समझा।

...और आठ हजार रुपये भी देने पड़े
रामप्यारे ने बताया कि मां के निधन पर नौटंकी कराई गई थी। नौटंकी में प्रार्थना ही शुरू हुई थी कि पुलिस पहुंच गई और बंद करा दी। नौटंकी देखने के लिए दूरदराज से लोग आए थे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा था।

नौटंकी के बदले आठ हजार रुपये देने पड़े। नौटंकी न होने से सारा मजा किरकिरा हो गया। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई।

मामले पर सीओ सदर सुशील कुमार का कहना है कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में सांसद सोनिया गांधी ठहरी थीं। नौटंकी के चलते लाउडस्पीकर से बहुत तेज आवाज आ रही थी। इस वजह से सोनिया गांधी सो नहीं पा रही थीं। शिकायत मिलने पर पुलिस भेजकर नौटंकी बंद कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें