यहीं पर आम जनता व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनाव जीतने पर आभार जताएंगी। रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। यही वजह है कि 2004 से लगातार सोनिया यहां से सांसद हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।
रायबरेली संसदीय सीट पर इतनी बार अब तक किसी प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं की थी। माना जा रहा है कि आभार जताने के बहाने सोनिया-प्रियंका संगठन की नब्ज टटोलकर यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार जीत का अंतर कम क्यों हुआ। सोनिया-प्रियंका के दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने बताया कि दोनों नेताओं के 12 जून के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है।
12 जून को सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के रायबरेली दौरे का कार्यक्रम आ गया है। दोनों के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। -सुनील कुमार सिंह, एसपी