फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आजादी के तरानों ने दर्शकों में भरा जोश

विज्ञापन
नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने साथियों में जोश भरने के लिए कविताओं, शेर-ओ-शायरी और तरानों का इस्तेमाल किया था। यही तराने सोमवार की शाम गोमतीनगर के संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में भी गूंजे। संगीतमय नाटिका ‘शहीदों ने लौ जगाई जो’ के मंचन में कलाकारों ने संवादों को तरानों में पिरोकर पेश किया जो मौजूद दर्शकों में जोश भर गया।
विज्ञापन


भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में डाॅ. उर्मिल कुमार थपलियाल फाउंडेशन की ओर से रितुन थपलियाल के निर्देशन में नाटिका का मंचन हुआ। संवादों की जगह मेरी जां न रहे मेरा सर न रहे..., जल्दी बंद करो जलसे को डायर यूं बोला चिल्लाय..., झंडा ऊंचा रहे हमारा..., जो शाने पर बगावत का अलम लेकर निकलते हैं... और शीर्षक गीत शहीदों ने लौ जलाई जो... जैसे तराने गूंजे। इस प्रस्तुति में जंगे आजादी के उन तरानों को शामिल किया गया है जिन पर ब्रिटिश शासन ने प्रतिबंध लगा दिया था। इन तरानों को एक कथा सूत्र में बांधने के लिए ऐसी वीरान जगह की कल्पना की गई जिस जेल में अंग्रेजों ने क्रांतिकारियों को बंद कर रखा था। वहीं ये क्रांतिकारी जेल में अपनी मृत्यु का उत्सव मनाने में तल्लीन थे। अंग्रेजों की यातनाओं से घायल पुरुषोत्तम दादा की प्राणाहुति के बाद इन क्रांतिकारियों का क्रोध चरम पर पहुंच जाता है और वह जेल तोड़कर भाग जाते हैं।
नाटक में श्यामलाल गुप्ता पार्षद, नित्यानंद पांडेय, सागर निजामी, साहिर लुधियानवी, जयदेव शर्मा कमल, इकबाल, माधव शुक्ला, पी एस वर्मा, कुलवंत सिंह और कुछ अज्ञात रचनाकारों के रचे गीत शामिल किए गए। डॉ. थपलियाल की ओर से संकलित गीतों पर उनके रचे और संगीतबद्ध किए नाटक का निर्देशन रितुन ने किया। सूत्रधार की भूमिका में सोम गांगुली रहे। संजय शर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, ऋषभ पांडेय, ओमकार पुष्कर, प्रथमेश, उदित नारायण, गार्गी आदि ने अभिनय किया।

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

नाटक शहीदों ने लौ जगाई जो का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें