लखनऊ में आलमबाग के दुर्गापुरी मवैया ब्लंटस्कवायर में रहने वाली बुजुर्ग बलवीर कौर को उनके ही बेटे व बहू ने घर में बंधक बना लिया। तीन दिनों से उनको न तो खाने के लिए दे रहे थे और न ही किसी से मिलने देते। तीसरे दिन बलवीर ने पड़ोसी की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पीआरवी ने उनको ताला तोड़कर बाहर निकाला, थाने लेकर गई। जहां पहुंचे बेटे-बहू ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद थाने में लिखित माफीनामा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिवार को एक साथ घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग आनंद कुमार शाही के मुताबिक, बेटा काफी दिनों से लग्जरी कार खरीदना चाहता है। इसके लिए बलवीर से रुपये मांग रहा था।