फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंटवारे में कम जमीन मिलने पर बेटे ने फावड़े से पिता को मार डाला

Sun, 21 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी महेंद्र यादव।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिंगवा के अतरौरा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी महेंद्र यादव ने फावड़े से वार कर पिता राजकुमार यादव को गंभीर रूप से घायल किया था। राजकुमार की शनिवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने राजकुमार की बेटी मालती की शिकायत पर महेंद्र यादव के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी महिंगवा महेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि राजकुमार ने अपनी जमीन बेटे महेंद्र और गुड्डू यादव में बांटी थी। महेंद्र को लगता था कि उसे बंटवारे में कम जमीन मिली है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे खेत में मेड़ रखने के दौरान दोनों में विवाद हो गया। महेंद्र पहले से ही नाराज था। गुस्से में उसने पिता राजकुमार पर फावड़े से कई वार किए। घायल राजकुमार को ग्रामीण मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां उनका इलाज चल रहा था। सिर में गंभीर चोट के कारण शनिवार को राजकुमार की मौत हो गई।
कई दिन से चल रही थी अनबन
ग्रामीणों के अनुसार, जमीन बंटवारे के बाद से महेंद्र नाराज था। परिवार में कई दिनों से अनबन चल रही थी। पिता-पुत्र में कई बार बहस भी हुई थी। आरोपी बराबर का हिस्सा चाहता था। शुक्रवार को मेड़बंदी के दौरान विवाद फिर बढ़ा, जिसके बाद महेंद्र ने पिता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें