जौनपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद कमला सिंह के पौत्र व बहू ने रविवार सुबह करीब चार बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोमतीनगर के विनय खंड-3 के विधायकपुरम में स्थित आवास पर दोनों का शव एक ही कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। कमला सिंह जौनपुर से दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
राहुल शिवानी का घर
इसी घर से मिली दोनों की लाश। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब चार बजे पूर्व सांसद की बहू शिवानी सिंह (25) ने राहुल के भाई साहिल को राहुल (30) के फांसी लगाने की सूचना दी। इसके बाद शिवानी सिंह का फोन स्विचऑफ हो गया। साहिल ने पुलिस और रिश्तेदारों को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा। साहिल शनिवार रात ही दोनों के घर से जौनपुर के लिए निकला था।
विज्ञापन
3 of 5
राहुल शिवानी
साहिल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक ही कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। राहुल कमला सिंह के दूसरे पुत्र अनिल सिंह के बेटे थे। घटनास्थल से शराब और बियर की बोतलें, सिगरेट की पैकेट और बिखरे हुए ताश के पत्ते मिले हैं।
4 of 5
राहुल शिवानी
दोनों ने फांसी लगाने के लिए परदे का इस्तेमाल किया था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शराब, सिगरेट और ताश के पत्तों से उंगलियों के निशान ले लिए।
राहुल और शिवानी का विवाह दो साल पहले ही हुआ था और दोनों कभी-कभी ही इस घर पर आते थे। राहुल केराकत इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत था। इस कॉलेज के प्रबंधक पूर्व सांसद कमला सिंह हैं। शिवानी का परिवार कैंट इलाके में ही रहता है लेकिन मौका-ए-वारदात पर शिवानी के परिवार का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा था।