फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की विधवा को 28 साल बाद मिली विशेष फैमिली पेंशन

Wed, 07 Apr 2021 09:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पेंशन फंड
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से मरने वाले एक सैनिक की विधवा को सेना कोर्ट ने विशेष फैमिली पेंशन दिए जाने का फैसला किया है। 28 साल से लंबित प्रकरण में महिला को पांच साल की कानूनी लड़ाई के बाद कामयाबी मिल सकी।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय ने बताया कि याची राधा देवी के पति ज्ञान सिंह 1965 में सेना में भर्ती हुए और ब्लड कैंसर की वजह से 1993 में उनकी पुणे के मिलिट्री अस्पताल में मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने उस समय सैनिक की पत्नी को साधारण फैमिली पेंशन अनुमन्य कर दी थी। इसके खिलाफ सैनिक की विधवा ने सेना कोर्ट में मुकदमा दायर किया। अदालत में पक्षों का दलील सुनने के बाद पूर्व में पारित आदेशों को निरस्त कर याची को चार माह में स्पेशल फैमिली पेंशन प्रदान किए जाने का फैसला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें