फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों से लड़ते हुए सुकमा में शहीद हो गया अमेठी का लाल, सरकार ने की 25 लाख मुआवजे की घोषणा

Sat, 21 Apr 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
शहीद अनिल कुमार मौर्य व सांत्वना देते सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार रात नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में अमेठी के सपूत अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गए। शहादत की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद के परिवारीजनों को 25 लाख रुपये मदद दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे खोझवा मजरे नरैनी निवासी अनिल कुमार कुमार मौर्य (50) पुत्र राम पियारे मौर्य छत्तीसगढ़ प्रांत के सुकमा में सीआरपीएफ 212 बटालियन के यूनिट सात में एएसआई के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात सर्च ऑपरेशन के दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने इनकी टुकड़ी पर हमला कर दिया। करीब एक घंटे तक नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चली।

मुठभेड़ में चार जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए और एएसआई अनिल की गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह उनकी शहादत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। राम पियारे मौर्य के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। डीएम शुकंतला गौतम, एसपी कुंतल किशोर, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र सहित कई अधिकारी पहुंचे और शहीद के परिवारीजनों को ढांढस बधाया। कई जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


वर्ष 1985 में भर्ती हुए थे अनिल
प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में अमेठी में अर्धसैनिक बल की खुली भर्ती हुई थी। उसी में अनिल मौर्य का चयन हुआ था। इनकी नियुक्ति 30 सितंबर 1985 को सैनिक के पद पर हुई थी।

विज्ञापन

डीएम को देखते ही फफक पड़ीं शहीद की पत्नी

गांव में डीएम से लिपटकर रोती शहीद की पत्नी। - फोटो : amar ujala
शहीद के घर पहुंची जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बाहर चारपाई पर लेटी शहीद अनिल की बीमार मां श्यामलली से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उसके बाद डीएम घर के अंदर जैसे ही शहीद की पत्नी प्रभावती के पास पहुंची वे फफक पड़ीं। शहीद की पत्नी की दहाड़ को देख डीएम भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। डीएम ने समझाकर शहीद की पत्नी को शांत कराया।

आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
शहीद अनिल का अंतिम संस्कार रविवार सुबह गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने राजस्व टीम के साथ भूमि चिह्नित कर इसकी व्यवस्था बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें