फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : प्रदेश में 16 से शुरू होगा सोलर पंप पंजीयन, 5.57 लाख की कीमत तक के लगेंगे पंप

Sun, 14 Jan 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत 16 जनवरी से पंजीयन शुरू होगा। पहले दिन चित्रकूट धाम , वाराणसी और प्रयागराज के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
सोलर सिंचाई पंप (सांकेतिक चित्र)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के तहत 16 जनवरी से पंजीयन शुरू होगा। पहले दिन चित्रकूट धाम , वाराणसी और प्रयागराज के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में डीजल पंपसेट को खत्म करके सोलर पंप को बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत पीएम कुसुम योजना में तिथिवार आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर किसान पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए किसान को पांच हजार रुपया टोकन मनी जमा करना होगा। यह योजना पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर चलेगी। डीजल पंप के अलावा अन्य जो भी किसान इस योजना का लाभ लेंगे, उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। योजना में करीब 60 फीसदी केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर अनुदान देंगे। बाकी 40 फीसदी किसान को जमा करना होगा। किसान चाहें तो लोन लेकर भी इस योजना के तहत कृषक अंश जमा कर सकते हैं। दो एचपी डीसी व एसी सरफेस पंप का मूल्य 171716, दो एचपी डीसी सब मर्सिबल पंप की कीमत174541 है। जबकि 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप की कीमत 557620 रुपया है। इसी तरह तीन व चार एचपी की कीमत भी अलग- अलग रखी गई है।

विज्ञापन

कब से शुरू होगा पंजीयन

16 से चित्रकूट धाम, वाराणसी व प्रयागराज मंडल।
17 से बरेली, कानपुर, मिर्जापुर, बस्ती मंडल।
18 से मेरठ, लखनऊ, अयोध्या मंडल।
19 से सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा एवं अलीगढ़ मंडल।
20 से झांसी, गोरखपुर, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें