फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड और पूर्वांचल में अब नहीं होगी बिजली की दिक्कत, ऐसे रोशन होंगे ये क्षेत्र

Mon, 26 Feb 2018 11:21 AM IST
सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
आजादी के सात दशक बाद भी विकास के लिए उम्मीद की किरण तलाश रहे बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र अब न केवल खुद रोशनी से जगमगाएंगे, बल्कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति की समस्या का भी समाधान करेंगे। इसके लिए पूर्वांचल और बुंदेलखंड में करीब 25000 करोड़ की लागत से एक दर्जन से अधिक सोलर पार्क स्थापित होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश को प्रतिदिन करीब 20,000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। सरकार ने बिजली आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा को बड़े विकल्प के रूप में चुना है। सौर ऊर्जा नीति 2017  के तहत सोलर पावर प्लांट, रूफटॉप पावर प्रोजेक्ट और बायोमास गैस से बिजली बनाने पर जमीन, ऋण, जीएसटी में छूट सहित अन्य रियायतें देने का प्रावधान है।

21-22 फरवरी को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में करीब 65,000 करोड़ के 46 एमओयू साइन किए गए हैं। सरकार ने पांच साल में सौर ऊर्जा से 10700 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, समिट में कंपनियों ने करीब 14,000 मेगावाट बिजली बनाने के लिए एमओयू किया है। इससे करीब 75000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


समिट में दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने सोलर पावर पार्क लगाने के लिए एमओयू किए हैं। इनमें से आधे से अधिक पूर्वांचल और बुंदेलखंड में लगाए जाएंगे। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के कारण कंपनियों ने इन दोनों क्षेत्रों को चुना है।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख निवेशक

- फोटो : demo pic
कंपनी                                          क्षेत्र                       निवेश (रुपये)          मेगावाट बिजली
अवध पावर प्रा. लिमिटेड            बुंदेलखंड, पूर्वांचल            8450 करोड़               1000
रिन्यू पावर वेंचर्स प्रा. लि.            बुंदेलखंड, पूर्वांचल            8000 करोड़               1000
अजुरे पावर इंडिया लि.              बुंदेलखंड, पूर्वांचल            6000 करोड़                800
नार्डिक एनर्जी                         बुंदेलखंड                       2625 करोड़                800
अदा पावर एंड इंफ्रा                 बुंदेलखंड, फर्रुखाबाद        2500 करोड़               100
ग्रीन इंटरनेशनल एनर्जी ग्रुप         बुंदेलखंड, गोरखपुर           2500 करोड़               100
सरन इंटरनेशनल ग्रुप                बुंदेलखंड, पूर्वांचल            2500 करोड़               100
एमप्लस एनर्जी सॉल्यूशन            बुंदेलखंड                       2000 करोड़                500
सन सोर्स एनर्जी                       बुंदेलखंड                       900 करोड़                  500    


समय पर पूरे कराएंगे काम
अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब सौर ऊर्जा वैकल्पिक नहीं, बल्कि मुख्य ऊर्जा होगी। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में सर्वाधिक सोलर पार्क स्थापित होंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में हुए एमओयू को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। मैं खुद इसकी नियमित मॉनिटरिंग करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें