सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरवाते समाजसेवी विनय प्रताप सिंह।
मलिहाबाद। महदोईया, पहाड़पुर गांव के बीच पुलिया के निकट कई महीनों से राहगीरों के लिए मुसीबत बने सड़क पर गहरे गड्ढों को अटौरा गांव निवासी समाजसेवी विनय प्रताप सिंह ने मंगलवार को निजी खर्च पर मिट्टी डलवाकर भरवा दिया।
विनय ने बताया कि बांके, बरगदी, महदोईया, खड़ौहा, पहाड़पुर गांव को जोड़ने वाले रास्ते की पुलिया के निकट गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे हादसे का डर बना रहता था। कई बाइक सवार इन गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं। संबंधित अधिकारियों को भी गड्ढे भरवाने के लिए कई बार बताया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर निजी खर्चे पर मिट्टी डलवाकर गड्ढे को भरवा दिया गया है।
सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरवाते समाजसेवी विनय प्रताप सिंह।