फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर फोन पर बातचीत; आरोपी ने होटल बुलाकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लूटी आबरू

Mon, 13 Apr 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में आरोपी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर फोन पर बातचीत शुरू हुई। इसके बाद होटल बुलाकर उसकी आबरू लूटी। मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से सोनू सिंह ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की। फिर, इंदिरा नगर स्थित होटल में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी और उसकी पत्नी ने ब्लैकमेल करके रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कोर्ट के आदेश पर इंदिरा नगर थाने में आरोपी सोनू व उसकी पत्नी प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आलमबाग की रहने वाली पीड़िता के अनुसार, कुछ माह पहले उनके पास सोनू सिंह की फ्रेंड रिक्वेस्ट इंस्टाग्राम पर आई थी। उसे स्वीकार करने के बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी चार वर्ष से अलग रह रही है। कुछ समय बाद उसने बहाने से उनकी अर्धनग्न फोटो हासिल कर ली।

मई 2025 को आरोपी ने मिलने के लिए इंदिरा नगर सेक्टर-12 स्थित होटल ब्लॉसम इन बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया।

आरोपी और उसकी पत्नी ने मांगे थे 10 लाख रुपये

पीड़िता का कहना है कि वीडियो के बल पर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी सोनू और प्रियंका ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की थी, पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर शनिवार को सोनू और प्रियंका के खिलाफ दुष्कर्म, वसूली और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें