फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया का मतलब ट्विटर

Fri, 13 Sep 2013 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही कांग्रेस के कुछ नेताओं को भाजपा के सोशल मीडिया वार का जवाब देने के लिए दिल्ली में जोर-शोर से ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


दिल्ली गए तो बड़े नेताओं के दर्शन भी किए, लेकिन वहां से लौटने के बाद वही ढाक के तीन पात। कांग्रेसी दिल्ली से आत्मविश्वास से लबरेज होकर आए तो, लेकिन यह आत्मविश्वास महज कुछ दिनों तक ही रहा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए किस तरह वे पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे, इसका खाका उनके पास नहीं है।

लिहाजा न तो कोई काम हुआ न ही कार्यकर्ताओं को इसके लिए जागरूक किया गया कि सोशल मीडिया के जरिए आम आदमी तक कैसे पहुंचा जा सके।

भले ही कांग्रेस के अधिकतर नेता एंड्रायड फोन रखते हों, उनके लिए सोशल मीडिया का मतलब सिर्फ ट्विटर ही है। जब बयान भाजपा की तरफ से आए तो सीधे उस पर प्रतिक्रिया जारी कर दी जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें