फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से गुंडई: ‘मंत्री का खास आदमी हूं, एक मिनट में वर्दी उतर जाएगी’

Wed, 08 Jun 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बहस करता नेता - फोटो : amar ujala
‘मंत्री का खास आदमी हूं, एक मिनट में वर्दी उतर जाएंगी। सरकार ने ही हूटर लगाने की परमिशन दी है। किसी में दम हो तो हूटर उतार कर देखो।’ ये बोल खुद को सपा का नेता बताने वाले व्यक्ति के है। वह मंगलवार शाम हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक कर्मियों को अर्दब में ले रहा था। यह देख सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे तो वह उनसे भी भिड़ गया। सीओ ने बताया कि व्यक्ति बिना हूटर उतरवाए व जुर्माना दिए ही गाड़ी लेकर निकल गया।
विज्ञापन

सिपाही की वर्दी पकड़कर नीचे खींचा

2 of 5
पुल‌िस से गुंडई - फोटो : amar ujala
सीओ ट्रैफिक के मुताबिक, हजरतगंज चौराहे से पार्क रोड की तरफ शाम करीब सवा पांच बजे सपा झंडा लगी सफेद स्कॉर्पियो (यूपी 65-सीडी 0081) में काली फिल्म व हूटर लगी दिखाई पड़ी। ट्रैफिककर्मियों ने घेराबंदी करके स्कॉर्पियो रुकवा ली। स्कॉर्पियो का शीशा उतारकर कथित सपा नेता ने ट्रैफिककर्मियों को फटकार लगाना शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 5
पुल‌िस से बहस करता मंत्री - फोटो : amar ujala
हंगामा बढ़ता देख खुद सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा पहुंचे तो मंत्री का खास आदमी बताकर उनकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी और मंत्री को फोन घुमाकर बात कराने की कोशिश की। सीओ ने बताया कि उन्होंने बात करने से मना किया और गाड़ी की ब्लैक फिल्म उतरवा दी। 

4 of 5
पुल‌िस से बहस करता मंत्री - फोटो : amar ujala
स्कॉर्पियो की छत पर लगे हूटर उतारने के लिए सिपाही चढ़ने लगा तो कथित सपा नेता बाहर निकल आया। सिपाही की वर्दी पकड़कर नीचे उतार लिया। करीब दस मिनट तक वह चौराहे पर गुंडई करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुल‌िस से बहस करता मंत्री - फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि काफी देर चले हंगामे से सड़क पर जाम लगने लगा। इसी बीच सपा नेता बिना हूटर व जुर्माना भरे ही देख लेने की धमकी देते भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें