फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट: टर्मिनल तक लाने वाली बस में 1.75 किलो सोना छोड़कर तस्कर भागा, 87.10 लाख बताई जा रही कीमत

Sun, 10 Dec 2023 04:11 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मस्कट से पेस्ट के रूप में लाए गए सोने को छोड़कर तस्कर फरार हो गया। सोने की कीमत 87.10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने 87.10 लाख रुपये का सोना बरामद किया। मस्कट की फ्लाइट से आया तस्कर इसे एयरपोर्ट टर्मिनल तक लाने वाली बस में छोड़कर भाग निकला था।

विज्ञापन


तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कस्टम के साथ सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट भी एयरपोर्ट पर डटी हुई है। बृहस्पतिवार को मस्कट से ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट डब्लूवाई-261 दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंची। इसके यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल तक लाने वाली बस में ड्राइवर को एक पैकेट नजर आया। उसने सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट के अजीत तिवारी को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची कस्टम की टीम ने सोने को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि पेस्ट के रूप में लाए गए 1.75 किलो के सोने की कीमत 87.10 लाख रुपये है। जानकारी अनुसार 26 नवंबर से सात दिसंबर के बीच एयर कस्टम ने तस्करों से 1.4 किलो की 5,59,800 सिगरेट बरामद की हैं। इनकी कीमत 79.35 लाख रुपये है। इनकी तस्करी करने वाले 22 यात्रियों से पूछताछ भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें