फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 20 से 22 जनवरी तक श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन, गर्भगृह का 95 फीसदी कार्य पूरा

Sun, 10 Dec 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान व वीआईपी मूवमेंट के लिए चलते श्रद्धालु 20 से 22 जनवरी तक रामलला के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसे लेकर ट्रस्ट ने अपील भी की है।
विज्ञापन
राम मंदिर के गर्भगृह का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में पहले दिन रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर समेत निर्माणाधीन दस परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक 20 से 22 जनवरी तक श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर पाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान व वीआईपी मूवमेंट के चलते तीन दिन दर्शन पर रोक लगाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि गर्भगृह 95 फीसदी बनकर तैयार है। सभी भक्तों से अपील है कि वे 23 जनवरी से अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करें। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 6500 अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। सिंहद्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। द्वार पर सभी मूर्तियां बन चुकी हैं। सभी मंडपों के फर्श का काम पूरा हो चुका है। गृह मंडप में थोड़ा काम बाकी है। अब मंदिर के सभी स्तंभों की सफाई होगी। फर्श की पॉलिश होगी। बिजली के उपकरण लगाने का काम लगभग पूरा होने को है।

ये भी पढ़ें - 2017 में राजनीति में एंट्री, छह साल में ही मायावती के उत्तराधिकारी घोषित, जानें कौन हैं आकाश आनंद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार, यहीं विराजमान होंगे रामलला, लाइटिंग-फिटिंग का कार्य पूरा, तस्वीरें


उन्होंने बताया कि समारोह में भीड़ नियंत्रण के लिए उत्तर दिशा में एक आकस्मिक निकास मार्ग बनाया जा रहा है। राममंदिर में अर्थ को केंद्र में रखकर कोई व्यवस्था नहीं होगी। सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क होंगी। बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल जी राव, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, साहित्यकार यतींद्र मिश्र समेत कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन


परकोटे का प्रवेश द्वार बनकर तैयार
- परकोटे का पूर्वी दिशा का द्वार बन चुका है। द्वार पर मंडप बन रहा है। मंदिर और परकोटे के बीच का जो 27 मीटर का एरिया है वहां पत्थर लगने का काम चल रहा है। शेष जगह हरियाली रहेगी। परिसर के सभी मार्ग जो भक्तों के लिए उपयोग होने हैं, उनका काम तेजी से चल रहा है। रामजन्मभूमि संपर्क मार्ग पर केनोपी लग रहा है। केनोपी के बीच में पौधे लगाए जाएंगे। संपर्क मार्ग हरा भरा होगा।

एक दिन में डेढ़ से ढाई लाख भक्त कर सकेंगे दर्शन
डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राममंदिर में एक दिन में डेढ़ से ढाई लाख लोगों को दर्शन करा सकते हैं। मंदिर की सुरक्षा उच्च मानकों पर होगी, लेकिन श्रद्धालुओं की कोई असुविधा नहीं होगी। चार कतारों में दर्शन की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा उपकरण स्कैनर, स्क्रीनिंग मशीनें आदि लगाने का काम 20 दिसंबर से शुरू हो जाएंगा, 25 दिसंबर तक सुरक्षा उपकरण लगाने का काम पूरा हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें