फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बदलाव की छोटी कहानियां: स्मार्ट बेटियां अभियान का अमर उजाला डॉट कॉम पर आगाज

Fri, 26 Oct 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भारत आज बाल विवाह के खतरों के प्रति जागरूक हो रहा है। अपनी बेहतरी की जिद ठाने गांव की किशोरियां अपना बाल विवाह रोकने के लिए मुखर हो रही हैं।

विज्ञापन


इस बड़े बदलाव की छोटी-छोटी वीडियो कहानियों को सामने ला रही हैं उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती और बलरामपुर की 150 स्मार्ट बेटियां। अमर उजाला डॉट कॉम पर बृहस्पतिवार से इन प्रेरक वीडियो कहानियों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

अपने गांव-समाज के लिए मिसाल बनने वाली बहादुर बेटियों की यह वीडियो कथाएं उन्हीं गांव की लड़कियों ने अपने स्मार्टफोन से बनाई हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने यूनिसेफ, फ्रेंड, फिया फाउंडेशन और जेएमसी के साथ मिलकर इन्हें सामने लाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कथाएं हैं लड़कियों की जिद की, संवेदनशील भाई की मदद की, अपनी तकलीफ से समझदार बने माता-पिता की और समाज को नई दिशा देने के लिए फिक्रमंद नागरिकों की। इनकी मुख्य किरदार इन लड़कियों ने कसक, संकल्प, जिद और समझदारी के रोचक तालमेल से अपने जीवन को संवारा है। समाज के लिए मिसाल बनने वाली इन वीडियो कथाओं को आप नियमित रूप से अमर उजाला डॉट काम पर देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें