फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फार्मा और आयुष से जुड़े लघु उद्योगों को मिलेगी तकनीकी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) के तहत मंगलवार को सीडीआरआई (सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट) और एसआईएमए (सरोजनी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें फार्मा और आयुष से जुड़े एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग) को तकनीकी सहयोग देने पर सहमति बनी। साथ ही सीएसआईआर, सीडीआरआई, फार्मास्यूटिकल्स और आयुष दवाओं के एमएसएमई उद्योगों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


तय हुआ कि सीडीआरआई दवाओं और कच्चे माल की जांच, गुणवत्ता सुधार, अनुसंधान सहयोग और उत्पादन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान में उद्योगों की मदद करेगा। साथ ही एमएसएमई इकाइयों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देगा।

सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में एसआईएमए के प्रतिनिधिमंडल से मिलने सात वैज्ञानिकों की टीम ने दौरा किया। एसआईएमए का प्रतिनिधित्व महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने किया। डॉ. अतुल गोयल, डॉ. कौशिक भट्टाचार्य व अन्य ने सीएसआईआर, सीडीआरआई का प्रतिनिधित्व किया। रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस सहयोग से स्थानीय उद्योग राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। बैठक में शैलेंद्र पी रघु, संजीव गुप्ता, नीलमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें