फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी स्लीपर बस की सेवा

Fri, 21 Feb 2020 10:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ से देहरादून के बीच जल्द स्लीपर बस शुरू की जाएगी। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें ट्रेन में कंन्फर्म सीटें नहीं मिल पाती। 30 सीटर यह बस आलमबाग टर्मिनल से चलेगी। देहरादून जाने वालों के लिए दून एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस प्रमुख सहारा है। लेकिन आए दिन ये ट्रेनें कैंसिल रहती हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से यह तोहफा दिया जा रहा है। यात्रियों की मांग पर लखनऊ से देहरादून के बीच पहली बार स्लीपर बस चलाने की तैयारी शुरू की गई है। निगम प्रशासन की ओर से एक जोड़ी बस आलमबाग बस डिपो को दी है। यह आलमबाग से रोजाना रात को चलेगी।

एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से निर्देश मिल गए हैं। स्लीपर बस की समयसारणी और किराया जल्द ही तय कर लिया जाएगा। इस बस में सीटों की एडवांस बुकिंग ऑनलाइन व तत्काल की जा सकेगी। अभी तक देहरादून को साधारण व वोल्वो बसें ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर में उर्स के लिए स्पेशल ट्रेन 24 को

वहीं अजमेर में उर्स के लिए बरौनी से 24 फरवरी को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वापसी में ट्रेन तीन मार्च को अजमेर से रवाना होगी। गाड़ी 05285 बरौनी से 24 को सुबह 6.30 बजे चलकर आधी रात 12.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां दस मिनट रुककर अगली शाम सवा पांच बजे अजमेर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 05286 अजमेर से तीन मार्च को सुबह 7.30 बजे चलकर रात 11.30 बजे चारबाग और अगली शाम छह बजे बरौनी पहुंचेगी। इस दौरान समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा ग्रामीण, छपरा, बलिया, फेफ ना, रसरा, इंदरा, मऊ, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, सरायमीर, खोरसाना रोड, शाहगंज, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, सवई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़ व मदार स्टेशनों पर रुकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें