फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्राले से भिड़ी स्लीपर बस, चालक व आठ यात्री चोटिल

Thu, 27 Nov 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद दुर्घटाग्रस्त बस।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे भारत पेट्रोल पंप के सामने निजी स्लीपर बस ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें बस चालक व आठ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनऊ से सवारियां लेकर प्रतापगढ़ जा रही स्लीपर बस का चालक अचानक ट्राला सामने आने से बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। तेज रफ्तार बस ट्राले के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। हादसे में बस चालक मोहम्मद अली निवासी रानीगंज, प्रतापगढ़ को हल्की चोटें आईं, जबकि आठ यात्री मामूली रूप से घायल हुए। सुबह घटना के समय अधिकतर यात्री अपनी-अपनी सीटों पर सो रहे थे। हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बस से प्रतापगढ़ भेजा गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल सिंह ने बताया कि बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं थीं, जो बिना इलाज कराए दूसरी बस से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें