फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कृषि संकाय में शामिल हुए कौशल विकास पाठ्यक्रम

Tue, 03 Jun 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कृषि संकाय में शामिल हुए कौशल विकास पाठ्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 से कृषि संकाय में पहली बार चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की शुरूआत हो रही है। 120 सीटों पर शुरू हो रहे इस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। इसके तहत कोर्स में छात्रों के संपूर्ण विकास एवं व्यावहारिक शिक्षा के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। इन्हें आधिकारिक सहमति देने के लिए सोमवार को संकाय में फैकल्टी बोर्ड एवं बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक हुई। इसमें इस पर मुहर लग गई।
विज्ञापन


संकाय अध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की 6वीं डीन समिति की सिफारिशों के अनुरूप तैयार कोर्स पढ़ाया जाएगा। पाठ्यक्रम में वैकल्पिक एवं मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम, एनसीसी, एनएसएस की गतिविधियां शैक्षिक भ्रमण और अन्य अनुभवनात्मक शिक्षण गतिविधियां शामिल की जाएंगी। पाठ्यक्रम के लिए अलग से तैयार किए गए अध्यादेश को भी बैठक में मंजूरी दी गई। इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से नामित बाह्य सदस्य डॉ. राकेश सिंह एवं डॉ. प्रवीण प्रकाश तथा भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान से डॉ. ए.बी. सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें