अवध के जिलों में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ठंड से बहराइच व बाराबंकी जिलों में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच बच्चे बहराइच के हैं।
कोल्ड डायरिया व निमोनिया से पीड़ित होने पर इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक युवक (45) की मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे प्लेटफार्म एक पर सीट के नीचे उसका शव पड़ा था। उसके शरीर पर नाममात्र को कपड़े थे। जीआरपी दारोगा जवाहर पाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।